Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशसांड ने युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान दम तोड़ा; नितिन...

सांड ने युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान दम तोड़ा; नितिन की मौत से गांव में दौड़ी शोक की लहर

एफएनएन, हापुड़:  मंगलवार को ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव बलवापुर का रहने वाला नितिन गंगानगरी से अपने घर को जा रहा था। तभी सड़क पर अचानक बेसहारा पशु के आने से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद स्वजनों ने नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजनों ने बताया कि मेरठ में उपचार के दौरान गुरुवार को युवक ने दम तोड़ दिया है। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

नितिन की मौत से परिवार में मचा कोहराम

नितिन की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन ने बताया कि नितिन गंगानगरी स्थित पुस्तकालय में पढ़कर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें- WII देहरादून में मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा में नकल करने वाला मुन्नाभाई गिरफ्तार, एसटीएफ को सौंपा केस

युवक रोजाना की तरह जा रहा था घर

युवक रोजाना की तरह पढ़कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह पलवाड़ा रोड स्थित अपने गांव के समीप पहुंचा तो तभी अचानक सामने से सांड ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद वह पशु से टकराकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments