Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदूसरे समुदाय के युवक ने अकेली किशोरी को दबोचकर किया दुष्कर्म, विरोध...

दूसरे समुदाय के युवक ने अकेली किशोरी को दबोचकर किया दुष्कर्म, विरोध पर पीटा भी

#ग्रामीणों-परिवार वालों ने पकड़कर पीटा, किया पुलिस के हवाले

#एफआईआर दर्ज, बरेली के थाना शाही के एक गांव का है मामला

एफएनएन ब्यूरो, शाही-बरेली। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों और गांव वालों ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया और मारपीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर थाना शाही के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली ही थी। मौका पाकर इसी गांव का दूसरे समुदाय का राशिद मंसूरी उसके घर में घुस गया और किशोरी को दबोचकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी ने विरोध किया तो लात-घूसों से उसे खूब पीटा और जान से मार डालने की कोशिश भी की। शोर-शराबा होने पर घर के बाहर आस-पड़ोस के तमाम लोग जुट गए। इसी बीच किशोरी के परिवार वाले भी आ गए।

लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को भी फोन कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर दुनका चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस फोर्स लेकर फौरन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर थाने ले आए। शाही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित बालियान ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments