Wednesday, March 12, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडलकड़ी बीनने के बाद घर लौट रही किशोरी की नाले में डूबने...

लकड़ी बीनने के बाद घर लौट रही किशोरी की नाले में डूबने से मौत, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला किशोरी का शव

एफएनएन, देहरादून : लकड़ी बीनने के बाद घर लौट रही किशोरी की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने एक की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी का शव निकाला।

थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़प्पू के पास बहने वाले नाले में शनिवार को एक किशोरी डूब गई। 16 वर्षीय नाजिश पुत्री नजाकत निवासी बरेली मस्जिद वाली गली की बताई जा रही है। गड़पु के जंगल में परिजनों के साथ नाजिश लकड़ी बीनने आई थी।

लकड़ी बीनने के बाद घर के लिए जाते समय गड़प्पू नाले में नहाने के दौरान वह डूब गई। एक घंटे बाद पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments