Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeMpतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को मारी जोरदार टक्कर,...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की घटनास्थल पर ही मौत

एफएनएन, ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर हिंट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू हाइवे के पास की

दरअसल घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू हाइवे के पास की है। दोनों मृतक मोतीझील कृष्णा नगर पहाड़ी के रहने वाले है। घटना के बाद वहां पर जाम लग गया था। पुलिस के पहुंचने तक दोनों के शव बीच सड़क पर ही पड़े रहे। घटनास्थल पर खून बिखरे हुए थे। दोनों मजतक कहां से आ-जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments