03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सितारगंज में एक चौंकाने वाली घटना , 4 साल की बच्ची से स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी नाबालिग

एफएनएन, रूद्रपुर उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चार साल की बच्ची का यौन शोषण का मामला सामने आया है। तीनों नाबालिग आरोपियों को संरक्षण में ले लिया गया है। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा. मंजूनाथ टीसी के अनुसार यह घटना स्थानीय एक स्कूल की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को चार साल की मासूम स्कूल गयी थी। आरोप है कि इसी दौरान यह घटना हुई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि बच्ची जब रोते हुए अपने घर लौटी तो तब घटना का पता चला। परिजनों की शिकायत पर सितारगंज पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल कराया गया। बच्ची के गुप्तांग में मामूली चोट है। उन्होंने आगे कहा कि विधि सम्मत तरीके से बच्ची के बयान ले लिए गए हैं और उसके बाद यौन संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी के साथ पुलिस ने तीनों बाल अपराधियों को संरक्षण में ले लिया और तीनों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाल अपराधी कक्षा एक, कक्षा दो और कक्षा पांच के छात्र हैं। तीनों बाल अपराधियों की उम्र छह साल, 10 और 11 साल बताई जा रही है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि यह बलात्कार की परिधि में आता है। उन्होंने यह भी कहा कि बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर पीड़ित की काउंसिलिंग की तैयारी भी की जा रही है।

Also read-  Paris Paralympics: छठे दिन भारत ने जीते पांच मेडल, अब तक रिकॉर्ड 20 पदक जीतकर रचा इतिहास

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img