Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडटेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, चारों ओर धुएं का गुबार,...

टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, चारों ओर धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक टेंट के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैरागी कैंप में बने गोदाम में बड़ी मात्रा में टेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि गोदाम में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments