Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeHariyanaमकान में लगी भीषण आग, आग बुझाने गए युवक की जिंदा जलकर...

मकान में लगी भीषण आग, आग बुझाने गए युवक की जिंदा जलकर मौत

एफएनएन, जींद: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे में शनिवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई.आग बुझाने की कोशिश में एक युवक छत से नीचे गिर गया और जिंदा जलकर मर गया. हादसे में एक भैंस की भी झुलसकर मौत हो गई.

आग बुझाने गया युवक आग में गिरा: घटना जुलाना के वार्ड नंबर 13 की है, जहां दीपक के मकान में सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई. आग तूड़ी और भैंसों वाले कमरे तक फैल गई. आग की चपेट में आने से एक भैंस की भी जलकर मौत हो गई. इधर, आग बुझाने में जुटे मोहल्ले के कई युवक मकान की छत को उखाड़ने की कोशिश कर रहे थे, ताकि ऊपर से पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सके. इसी दौरान छत की पहले से जली कड़ियां टूट गईं और साहिल नीचे जलती आग में गिर गया.

युवक की मौत:मलबे में दबे साहिल को जब तक बाहर निकाला गया, वह गंभीर रूप से झुलस चुका था.आनन-फानन में साहिल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साहिल लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था.तीन महीने बाद उसका कोर्स पूरा होने वाला था.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments