03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार के रिहायशी क्षेत्रों में जंगली हाथियों का एक झुंड सड़कों पर निकला, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तराखंड में हरिद्वार के रिहायशी क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आना लगातार जारी है। वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार हाथियों को यहां से खदेड़कर जंगल की और भेजा जाता है। इसी बीच हरिद्वार के जगजीतपुर से खबर सामने आई है। जहां बीते सोमवार की रात हाथियों का एक झुंड सड़कों पर निकल आया। इस के चलते स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, हरिद्वार में स्थित जगजीतपुर नामक क्षेत्र हाथियों का पुराना गलियारा है। वहीं इस  क्षेत्र में  जंगली हाथियों के द्वारा सालों-साल अपने पारंपरिक रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था,लेकिन अब इस क्षेत्र में शहरीकरण हो गया है। जिससे हाथी अपने रास्तों से भटक जाते हैं और शहरों की सड़कों पर निकल आते हैं। इस के चलते बीते सोमवार की रात को जंगली हाथियों का झुंड हरिद्वार के रिहायशी क्षेत्र में सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई।इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों को खदेड़कर जंगल की और भेजा।

वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन विशालकाय जंगली हाथी सड़क पर टहलते दिखाई देते है। इसके चलते स्थानीय लोगों  में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोग संबंधित क्षेत्र में असुरक्षित महसूस कर रहे है। इसी के साथ ही लोग वन विभाग से इन जंगली हाथियों से निजात दिलाने की मांग कर रहे है।

Also read- Big Breaking: रेलवे पुल पर दुधमुंहे संग रील बना रहे थे दंपती, ट्रेन से तीनों कटकर मौत

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img