03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के शांतिपूर्ण माहौल को बिगड़ने नहीं देंगे CM धामी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए धामी सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है। इसके तहत राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग शांतिप्रिय हैं। ऐसे में यदि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां आकर उत्तराखंड की शांत वादियों में अशांति फैलाने व कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेंगे तो देवभूमि में इसको बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धामी ने कहा कि ऐसे आपराधिक तत्वों को चिन्हित करने के लिए वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ ही क़ानून अपना काम करेगा। इसके अतिरिक्त अपराधियों के साथ सख्ती से निपटेंगे।

बता दें कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से हत्या, लव जिहाद, डकैती जैसी घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने हाल में समीक्षा की थी। तब उन्होंने इन प्रकरणों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

Also read- हरिद्वार के रिहायशी क्षेत्रों में जंगली हाथियों का एक झुंड सड़कों पर निकला, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img