Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकाशीपुर में देर रात लगी भीषण आग, पांच दर्जन से अधिक दुकानें...

काशीपुर में देर रात लगी भीषण आग, पांच दर्जन से अधिक दुकानें राख

  • गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति गंभीर

एफएनएन, काशीपुर : यहाँ पुरानी सब्जी मंडी में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। लगभग 70 दुकानें इस आग में राख हो गई। आग देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे लगी। इसी बीच आग की चपेट में वहाँ दुकान में रखे सिलेंडर भी चपेट में आ गये और धमाकों के साथ फट गये। इस दौरान तीन सिलेंडर फटे। मौके पर मौजूद लोगों ने भी भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन गलियों के तंग होने से उन्हें आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिलेंडर फटने से पक्काकोट निवासी विनीत कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। वह अपने मित्र शुभम के साथ वहाँ आया। दरअसल शुभम की धूप बत्ती की दुकान है। आग लगने की सूचना पर पक्काकोट निवासी विनीत भी शुभम के साथ आ गया। इसी दौरान पन्ना की दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। जिसमें विनीत झुलस गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
आग में सब्जी मंडी स्थित सब्जी, रेडीमेड कपड़े और प्लास्टिक के सामान के फड़ों में लगी आग लग ने कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक फायर ब्रिग्रेड वहां पहुंची तब तक आग कई दुकानों तक फैल गई। देखते ही देखते करीब 70 दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी फजीहत झेलनी पड़ी। बाजार की गली तंग होने के कारण दमकल के तीन वाहन भी घटना स्थल के आखिरी छोर तक नही पहुंच पाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने के दौरान दमकल विभाग की लापरवाही भी सामने आई। सूचना के बाद भी दमकल के वाहन आधा घंटा देरी से पहुंचे। घटना स्थल पर देरी के पहुंचने के कारण ज्यादा नुकसान ज्यादा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments