03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शादी से एक दिन पहले युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की मंगेतर की हत्या, सद्दाम को मुठभेड़ में लगी गोली

एफएनएन, रामपुर : शादी से एक दिन पहले युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करवा दी थी। सोमवार की रात पुलिस के हाथ पांव उस वक्त फूल गए जब वारदात का मुख्य आरोपी और लड़की का प्रेमी सद्दाम एक पुलिसकर्मी की पिस्टल निकालकर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस उसको साक्ष्य जुटाने के लिए ले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक कांबिंग करते हुए गंज थाना पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी सद्दाम के पैर में गोली लग गई। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के घेर रहमत खां निवासी निहाल की हत्या के मामले में 16 जून को मुकदमा दर्ज हुआ था। हिरासत में लेकर पुलिस वांछित आरोपी सद्दाम पुत्र साद हुसैन निवासी धनुपुरा थाना भोट जनपद रामपुर को अभियोग से संबंधित बरामदगी के लिए ले जाया गया। केसरपुर पुलिया से अजयपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंचकर आरोपी सद्दाम की निशानदेही पर एक मोबाईल फोन, मृतक निहाल का सिम व सद्दाम द्वारा घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए। बरामदगी के दौरान आरोपी सद्दाम पुलिसकर्मी गजेन्द्र की पिस्टल छीनकर भाग गया।

पुलिस बल ने आस-पास कॉम्बिंग की तो सद्दाम ने छीनी गई पिस्टल से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी सद्दाम दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सद्दाम को इलाज के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है, युवती सहित 4 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इसमें एक आरोपी फरमान को जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Hot this week

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img