03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गाजियाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला आया सामने, ‘पुलिस अंकल गोलू ने नहीं, पापा ने किया है गंदा काम’, फूट-फूटकर रोने लगी गर्भवती किशोरी

Spread the love

एफएनएन गाजियाबाद:  पुलिस अंकल गोलू ने नहीं, पापा ने किया है गंदा काम… इतना कहते ही गर्भवती किशोरी फूट-फूटकर रोने लगी। पुलिस के समझाने के बाद किशोरी ने जो कहानी बताई। उसने काउंसलिंग रूम में मौजूद हर पुलिस कर्मी का सिर शर्म से झुका दिया और हर किसी ने बस एक ही बात कही कि आखिर बेटियां सुरक्षित कहां पर हैं।

किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी को उसकी मां बुधवार को जिला एमएमजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए लेकर आई थी। यहां किशोरी ने डाक्टर को बताया कि उसके पेट में कीड़े रेंग रहे हैं और दर्द भी हो रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस पर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया गया तो किशोरी के सात माह के गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि दिसंबर में एक पार्क में गोलू नामक युवक मिला था। उसने ही गलत काम किया है।

पुलिस ने गोलू पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की तो वह आठ साल का बच्चा निकला। पुलिस ने किशोरी की दोबारा अकेले में काउंसलिंग की तो उसने रोते हुए बताया कि उसके पिता ने ही बार-बार दुष्कर्म किया है।

पत्नी के सोने के बाद रात में भी करता था गंदा काम

किशोरी ने पुलिस (Ghaziabad Police) को बताया कि उसकी मां कामगार हैं। वह घर पर नहीं थी तो अकेले में पापा ने उसके साथ गंदा काम किया। इसके बाद वह बार-बार मौका पाकर डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं काम से लौटने के बाद मां जब फर्श पर सो जाती हैं तो वह बेड पर उसके साथ गंदा काम करता था। करीब तीन साल से ये सिलसिला चल रहा था।

यह भी पढ़ें:- बरेली में लेखिका संघ की काव्य गोष्ठी, कवियों ने बिखेरे इंद्रधनुषी रंग

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img