Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयबाबरी मस्जिद विध्वंस केस में आज आएगा बड़ा फैसला

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में आज आएगा बड़ा फैसला

  • लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह आदि हैं मुख्य आरोपी

एफएनएन, नई दिल्ली : लखनऊ की एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में आज यानी बुधवार को फैसला सुनाएगी। इस केस में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह और अन्य लोग मुख्य आरोपी हैं। कोर्ट ने इन सभी को उस दिन कोर्ट में मौजूद रहने को कहा है. हालांकि अब खबर आई है कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी फैसला सुनाए जाने के समय मौजूद नहीं रहेंगे। 92 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी और 86 वर्षीय मुरली मनोहर जोशी ने कथ‍ित रूप से पेशी से छूट मांगी है। उमा भारती कोरोना से पीड़ित हैं और अस्पताल में हैं जबकि कल्याण सिंह का भी कोरोना का इलाज चल रहा है. एक अन्य हाई प्रोफाइल आरोपी राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास हैं। अदालत यह तय करेगी कि क्या भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने बाबरी मस्जिद को गिराने के लिए हजारों हिंदू कार्यकर्ताओं या “कार सेवकों” को उकसाया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती जो कि इस केस में आरोपी हैं उन्होंने पत्र लिखकर बीजेपी राष्ट्रीय जेपी नड्डा को साफ़ कर दिया है कि अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है तो वो बेल लेने की बजाय जेल जाएंगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments