Monday, February 23, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशजिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में बच्ची से 25 वर्षीय एक युवक ने...

जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में बच्ची से 25 वर्षीय एक युवक ने किया दुष्कर्म

एफएनएन, सोनभद्र: जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में चार साल की बच्ची से उसके गांव के ही 25 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात लगभग आठ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही 25 वर्षीय युवक ने उनकी बच्ची से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments