03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

10 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया शिकार, माता-पिता की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बच सका ‘चिराग’

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : गलज्वाड़ी के पास जंगल में स्थित गुज्जर बस्ती में गुलदार ने 10 वर्ष के बच्चे को निवाला बना लिया। बच्चे के माता-पिता ने बच्चे को गुलदार के मुंह से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस और वन विभाग की टीम गश्त में जुटी हैं। बच्चे के शव को ले जाने को ले  कर बस्तीवासियों ने देर रात जमकर हंगामा किया। पुलिस के साथ झड़प की भी सूचना है।

रविवार को मडारी गांव की गुज्जर बस्ती में 10 साल का रियासत देर रात घर के पास ही लघुशंका करने गया था। जहां झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। चीखने पर बच्चे के पिता मीरहमजा अन्य लोगों के साथ बाहर आए और गुलदार के जबड़े से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया।

शोर सुनकर बस्ती के अन्य लोग भी वहां आ गए। जिस पर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल में भाग गया। बुरी तरह घायल बच्चे को जब तक अस्पताल ले जाया जाता, उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बस्ती में बच्चे की मौत से कोहराम मच गया।

मदारी गांव में गुलदार के हमले के बाद छात्र की मौत, जिसके बाद शव को एंबुलेंस में ले जाती पुलिस, जिसके बाद विलाप करता स्वजन

दो माह पूर्व सिगली में बच्चे को बनाया था निवाला

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से आगे सिंगली गांव से चार साल के आयांश को गुलदार उठाकर ले गया था। घर के पास ही उसका क्षत विक्षत शव मिला था। तब से ही क्षेत्र में वन विभाग गुलदार की तलाश कर रहा था, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। बताया जा रहा है कि उसी गुलदार ने अब गलज्वाड़ी में बच्चे पर हमला किया।

ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस और वन कर्मियों को घेरा

मरोड़ी गांव के निवासियों ने बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा किया। पुलिस और वन कर्मियों का घेराव करते हुए उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से गुलदार क्षेत्र में घूम रहा था और शिकायत के बावजूद कोई करवाई नहीं को गई। बताया कि गुलदार पिछले कुछ दिनों में पांच बार हमले का प्रयास कर चुका है।

कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था गुलदार

करीब एक माह से संतला देवी, गलज्वाड़ी समेत आसपास के क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी की सूचना मिल रही थी। जिस पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम और मालसी वन रेंज की टीम लगातार गश्त कर रही थी, लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आया और अब ये घटना हो गई।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img