03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोपी पुजारी को महिला ने ही दी शरण

Spread the love
  • गांव के लोगों की मदद से पुलिस ने देर रात पकड़ा, 50 हजार का था इनाम

एफएनएन, बदायूं : बदायूं के उघैती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी पुजारी को बृहस्पतिवार की रात गांव वालों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुजारी उघैती के ही मेवली गांव में एक महिला के घर में छिपा हुआ था। रविवार की शाम को उघैती क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी पुजारी फरार था। उसकी तलाश में जोन की पुलिस लगी हुई थी। बदायूं पुलिस ने पूरे उघैती इलाके की नाकेबंदी कर दी। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे मेवली गांव के लोगों को एक महिला के घर में किसी व्यक्ति के छिपे होने की जानकारी मिली। गांव वालों ने जब घर में जाकर महिला से पूछा तो उसने मना कर दिया। शक होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
एडीजी की स्पेशल टीम भी गांव में पहुंच गई। एसएसपी बदायूं उघैती थाने की पुलिस भी वहां आ गई। इसी दौरान लोग महिला के घर में घुस गए। भीड़ को देखकर पुजारी ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img