03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का होगा एंटीजन टेस्ट

Spread the love
  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा- कोविड नियमों का होगा सख्ती से पालन

एफएनएन, देहरादून : कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और एंटीजन टेस्ट होगा। हर प्रवेश स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के स्नान पर्व की अलग से एसओपी जारी की जाए। उन्होंने साफ कर दिया कि कुंभ मेला के दौरान कोविड-19 महामारी को लेकर बरती जा रही एहतियात और प्रबंधों में सरकार किसी भी तरह की ढील नहीं देगी।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, पुलिस महानिदेशक, मेलाधिकारी व आईजी कुंभ मेला शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने कुंभ मेला की अब तक तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कुंभ मेले के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क, पुलों, पार्किंग स्थलों आदि के निर्माण पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने इसकी व्यवस्थाओं को 2010 कुंभ के अनुरूप किये जाने की बात कही। उन्होंने प्रमुख अखाड़ों के प्रमुखों से समन्वय कर उनके सुझाव के अनुसार भी व्यवस्थाएं करने को कहा।श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने की हो व्यवस्था| मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से कुंभ स्नान की व्यवस्था की जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस संबंध में परिस्थिति के अनुकूल यथा समय एडवाइजरी जारी करने की व्यवस्था की जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img