Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल की एकमात्र लिफ्ट हुई खराब, महिला मरीज...

देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल की एकमात्र लिफ्ट हुई खराब, महिला मरीज रहीं हलकान

खराब लिफ्ट में देर तक फंसा रहा एक अस्पताल कर्मी

एफएनएन, देहरादून: गांधी शताब्दी अस्पताल में चल रही एकमात्रश लिफ्ट भी शुक्रवार को खराब हो गई, जिससे यहां आने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक कर्मचारी भी काफी देर लिफ्ट में फंसा रहा, जिसे अस्पताल कर्मियों ने बाहर निकाला।

सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में चल रही एकमात्र लिफ्ट भी खराब हो गई। यहां लेबर रूम, वार्ड और ओटी भी ग्रााउंड फ्लोर  के बजाय दूूूसरी या तीसरी मंजिल पर हैंं। ऐसे में सामान्य गर्भवतियां तो किसी तरह से सीढ़ियों और तीमारदारों की मदद से चली गई। वहीं, गंभीर महिलाओं को वापस लौटना पड़ा।

चिकित्सा अधीक्षक बोले-पास करवाएंगेे रखरखाव का बजट

अस्पताल में रैंप नहीं होने की वजह से ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज उप्रेती का कहना है कि मरीजों और स्टाफ को परेशानी हुई है, शनिवार को इंजीनियर को बुलाया गया है। वह आकर लिफ्ट ठीक कर देंगे। अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में सालाना रखरखाव और रैंप बनवाने समेत कई जरूरी प्रस्ताव पास.कराए जाएंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments