Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकुंभ ड्यूटी पर आए पौड़ी के दारोगा की हरिद्वार में सड़क हादसे...

कुंभ ड्यूटी पर आए पौड़ी के दारोगा की हरिद्वार में सड़क हादसे में मौत

  • हादसे को अंजाम देकर अज्ञात ड्राइवर वाहन समेत फरार, पुलिस तलाश में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में कुंंभ ड्यूटी पर आए पौड़ी के दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब  दारोगा सुनील राणा बाइक से किसी काम से बहादुराबाद जा रहे थे। तभी हाईवे पर अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पौड़ी जनपद में तैनात उपनिरीक्षक श्री राणा कुंभ मेला ड्यूटी के लिए हरिद्वार आए हुए थे। शुक्रवार देर रात को वे बाइक से किसी काम से बहादुराबाद जा रहे थे। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन  ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दारोगा श्री राणा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम को भिजवाकर हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments