03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

घर से भागकर आए पानीपत के युवक को देहरादून में चोर समझकर पीटा

Spread the love
  • भाइयों ने आगे पढ़ने से रोका तो भागकर दिल्ली जा पहुंचा,  बार्डर पर किसान आंदोलन में भी शामिल हुआ था

एफएनएन, देहरादून: घर से उच्च शिक्षा के लिए इजाजत न मिलने से नाराज एक नौजवान पानीपत अपने घर से भाग गया। उसने रास्ते से देहरादून की बस पकड़ी और यहां पहुंच गया। गुरुवार रात डालनवाला क्षेत्र में डीएवी कॉलेज में घुसने पर कुछ व्यक्तियों ने उसे चोर समझकर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसकी कहानी पता चली।

धारा चौकी इंचार्ज शिशुपाल राणा ने बताया कि डीएवी कॉलेज से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक कॉलेज परिसर में घुसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब उससे पूछताछ की तो युवक दिमागी तौर पर परेशान दिखा। पुलिस युवक को अपने साथ पुलिस चौकी लेकर आई और खाना खिलाने के बाद उसे चौकी में ही सुला दिया।
शुक्रवार सुबह जब युवक से पूछताछ की गई तो युवक ने अपना नाम रवि बटला निवासी सेक्टर 12 पानीपत हरियाणा बताया। रवि ने बीए पास किया हुआ है । वह आगे पढ़ना चाहता है, लेकिन  भाई  नहीं पढ़ाना चाहते। युवक पिछले एक साल से घर पर ही बैठा हुआ था। आगे पढ़ने की इच्छा लेकर वह 24 दिसंबर को अपने घर से  चुुपचाप दिल्ली के लिए निकल गया। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में भी वह कुछ दिन शामिल रहा।

इसके बाद वह देहरादून की बस में बैठकर किसी तरह यहां पहुंच गया। अच्छे संस्थान की तलाश में वह डालनवाला क्षेत्र में पहुंच गया। गुरुवार रात को नींद आने पर वह डीएवी कॉलेज के अंदर सोने के इरादे सेे गया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक के स्वजनों को इसकी सूचना दी तो वह देहरादून पहुंचे। युवक के अचानक गायब होने पर स्वजनों की ओर से पानीपत में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई थी।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img