Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड: रविवार को पहाड़ी जिलों में बारिश, ओलाबृष्टि के आसार

उत्तराखंड: रविवार को पहाड़ी जिलों में बारिश, ओलाबृष्टि के आसार

  • मैदानी इलाकों मेंं भी दिखेगा असर, ठंड बढ़ने की संभावना

एफएनएन,देहरादून: उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत में मौसम भी खुशमिजाज रहा। लेकिन, अब रविवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।

शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21.7 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मैदानी इलाकों में पाला व कोहरा लगातार जारी  है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

चार और पांच जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। छह जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण  ठंड बढ़नेे  की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments