03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर: ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ठोंकी डीआईजी की कार

Spread the love

हादसे में डीआईजी मामूली घायल, ड्राइवर-गनर भी चोटिल

एफएनएन,काशीपुर: एक कार के चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में डीआईजी की कार को टक्कर मार दी। हादसे में डीआईजी (कानून व्यवस्था) निलेश आंनद भरणे, उनके गनर और चालक को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद डीआईजी दूसरे वाहन से देहरादून रवाना हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

बाजपुर से लौटते वक्त हुए हादसे का शिकार

बाजपुर में गौरव रूहेला की हत्या के बाद हुए बवाल में स्थिति नियंत्रित करने देहरादून से पहुंचे डीआईजी नीलेश आनंद भरणे बृहस्पतिवार शाम को देहरादून लौट रहे थे। मुरादाबाद रोड पर नवजीवन हास्पिटल के सामने आर (यूपी 21 जेड 4560) के चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में डीआईजी भरणे की सरकारी कार (यूके 07 जीए 8787) को टक्कर मार दी। हादसे में डीआईजी की सरकारी गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई और डीआईजी के पैर में चोट आई। वहीं, उनके चालक अहसान और गनर राकेश कुमार घायल हो गए।

आरोपी ड्राइवर कार समेत हिरासत में

प्राथमिक इलाज के बाद डीआईजी भरणे दूसरे वाहन से देहरादून रवाना हो गए। मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि कार सरवरखेड़ा बिंसर कोट निवासी कुलदीप सिंह चला रहा था। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img