03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजस्थान से आई थी एक करोड़ रंगदारी की व्हाट्सएप कॉल

  • पुलिस सघन तफ्तीश में जुटी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राजस्थान कनेक्शन भी खंगाले जा रहे

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में गल्ला मंडी स्थित गुरुनानक टायर्स के आगे फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाली व्हाट्सएप कॉल राजस्थान से आई थी। इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस अब कॉल करने वाले के गैंगस्टर लारेंस विश्नोई से कनेक्शन की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात गल्ला मंडी स्थित व्यापारी निर्मन विर्क की गुरुनानक टायर्स दुकान के आगे बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी थी। इसके बाद व्यापारी निर्मन के मोबाइल पर व्हाटसएप कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम लारेंस बिश्नोई बताते हुए उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। बाद में पुलिस ने अज्ञात बदमाशोंं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही फायरिंग करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के साथ ही पुलिस, एसओजी और एसटीएफ की टीम लारेंस विश्नोई के नाम से मांगी गई रंगदारी की जांच में भी जुट गई.।

पुलिस ने राजस्थान पुलिस से भी संपर्क किया। पुलिस सूत्राें की मानें तो कॉल लारेंस विश्नोई ने की था या किसी से कराई थी, इसकी जांच चल रही है। लेकिन रंगदारी वाली कॉल राजस्थान से ही आई थी। इसकी पुष्टि होने के बाद अब पुलिस कॉलर की गैंगस्टर लारेंस विश्नोई से कनेक्शन की जांच में जुट गई है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img