03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

वन्य जीवों के शिकारियों की लगाई आग से धधक रहे हैं पंचाचूली से छिपला केदार तक के दर्जनों ‘बुग्याल’

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • बुग्यालों से उठते धुएं से पूरे इलाके में छाई है गहरी धुंध, 31st के जश्न में वन्य जीवों के शिकार की आशंका से विभाग सतर्क, टीमें गश्त पर

 एफएनएन, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) : वर्ष 2020 के अंतिम दिन गुरुवार को उच्च हिमालयी पंचाचूली की तलहटी के बुग्यालों से लेकर मध्य हिमालय की सर्वाधिक ऊंचाई वाले छिपला केदार तक के दर्जनों बुग्याल वन्य जीवोंं के शिकारियों द्वारा लगाई गई आग से धधक रहे हैं। बुग्यालों में लगी आग से पूरे इलाके में गहरी धुंध छाई हुई है। वन विभाग की दो टीमें क्षेत्र को रवाना हो चुकी है।

मामला वन्य जीवों के शिकारियों का होने के कारण वन विभाग ने मुनस्यारी के निकट कालामुनि से लेेकर खलिया टाप तक गश्त बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें नववर्ष के जश्न की खुमारी मेंं डूबे  पर्यटकों द्वारा वन्य जीवों के शिकार की आशंका को लेकर भी सतर्क हैंं।

उच्च हिमालय से शीतकाल में माइग्रेशन करने वाले वन्य पशु कस्तूरा, भरल, थार, घुरड़, पक्षियों में मोनाल इस समय पंचाचूली और छिपलाकोट के बुग्यालों में शरण लिए होते हैं। इन क्षेत्रों में कोई आबादी नहीं रहती है। इस बीच ऊंचाई के इन जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इधर, पंचाचूली की तलहटी से छिपलाकेदार के बुग्यालों में लगी आग से वन विभाग सक्रिय हो गया है। बुग्यालों में आग लगाकर शिकारी वन्य जीवों का शिकार करते हैं। गुरुवार की सुबह से ही दोनों स्थानों पर काफी अधिक धुआं उठ रहा है। वन विभाग ने अपनी दो टीमें इस दुर्गम पहाड़ी इलाके में भेज दी हैं। ये वन टीमें शुक्रवार तक पहुंचेंगी।

इधर, उच्च हिमालयी वन्य जीव खलिया, कालामुनि के जंगलों में भी शरण लेते हैं। 31 दिसंबर के जश्न की आड़ में शिकारियों के भी सक्रिय रहने की आशंंका को देखते हुए वन कर्मियों की अलग-अलग टीमें जंगलों में लगातार गश्त कर रही हैं। इन जंगलों में इस समय मोनाल पहुंच चुके हैं, जिनके शिकार की आशंका ज्यादा है। खलिया टाप के बुग्यालों तक कस्तूरा भी दिसंबर अंत तक पहुंच जाता है।

वन क्षेत्राधिकारी लवराज पांगती ने बताया कि पंचाचूली, छिपलाकोट के बुग्यालों में लगी आग बुझाने और शिकारियों का पता लगाने के लिए दो टीमें रवाना कर दी गई हैं। वन कर्मी आग बुझाने के साथ ही शिकारियों की भी तलाश करेंगे। मुनस्यारी के निकट खलिया टाप से लेकर कालामुनि तक के जंगलों में वन कर्मियों की तीन से चार टीमें गुरुवार सुबह से गश्त लगा रही हैं। यह गश्त रात भर जारी रहेगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...

Topics

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...

रेलवे स्टेशन से मेट्रो तक: सुरक्षा का नया चेहरा बनेगा ‘नैना’ AI

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित “नैना”...

कई नोटिस के बावजूद सुधार नहीं, एनएच संचालन प्रबंधक पर केस दर्ज

एफएनएन, देहरादून : पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा...

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मदरसों का व्यापक सत्यापन अभियान शुरू

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img