03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कालाढुंगी में फिल्माया गया फिल्म ‘ओये लाटे’ का प्रीमियर सीन

Spread the love
  • सीमित संसाधनों मेंं स्थानीय कलाकारों के साथ बनाई है बेहतर फिल्म, फेस्टिवल्स में भी भेजी जाएगी

एफएनएन,कालाढुंगी: हिन्दी फिल्म ‘ओये लाटे’ का  प्रीमियर शॉट कालाढुंगी में सफलतापूर्वक फिल्माया गया। फिल्म में सभी कलाकार स्थानीय हैं। फिल्म के निर्माता निर्देशक मयंक सिंह मेहरा हैं।

प्रीमियर समारोह के मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक संजीव आर्या रहे। कांग्रेस नेता वरुण भाकुनी, प्रशांत भैसोडा, विक्की योगी और फिल्म के कलाकार नीरज तिवारी, नंदन टम्टा, प्रकाश नैनवाल, तेज प्रकाश, फिल्म के संगीत निर्देशक नदीम, विपिन पाण्डेय, यशवंत बिष्ट, रवि, जनक, विजय, अशोक और सैकड़ों आम जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

फिल्म के निर्माता निर्देशक मयंक सिंह मेहरा ने बताया कि इस फिल्म को सीमित साधनों में फिल्माया गया है। वर्ष 2021 मे इसे  कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भेजाजाएगा। उसके बाद इसे पब्लिक के बीच रिलीज किया जाएगा। फिल्म को सभी अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया है। इससे उत्साहित होकर जल्दी ही वेबफिल्म की शूटिंग भी शुरू की जाएगी।

मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक संजीव आर्या ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि सीमित संसाधनोंं और स्थानीय कलाकारों के साथ एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया गया है। भविष्य मे सरकार से भी फिल्म निर्माण के लिए यथासंभव सहयोग जरूर दिलवाएंगे ।कांग्रेस नेता वरुण भाकुनी ने भी फिल्म की सराहना  की।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img