03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: एसएसपी, कोविड प्रभारी और प्राचार्य समेत 106 नए लोग कोरोना संक्रमित

Spread the love
  • एसटीएच में भर्ती बागेश्वर के 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत
  • नैनीताल जिले में एक्टिव केस 1045, जान गंवा चुके हैं 233 मरीज

एफएनएन,हल्द्वानी: नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर तेजी आई है। रविवार को एसएसपी सुनील कुमार मीणा, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा और एसटीएच के कोविड प्रभारी समेत 106 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, एसटीएच में भर्ती बागेश्वर निवासी 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार नैनीताल जिले में अब तक 11024 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 9761 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और सक्रिय मामले अब 1045 रह गए हैं। रविवार को भी 43 लोगों ने कोरोना से जंग जीती। वहीं रविवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित निकले। इसके चलते उन्हें एसटीएच के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, एसटीएच के कोविड प्रभारी डा. परमजीत सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें भी सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

अस्पताल के एमएस डा. अरुण जोशी ने बताया कि फिलहाल सभी की सेहत ठीक है। अस्पताल में अब 193 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसमें से 80 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया। कि कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती बागेश्वर निवासी एक बुजुर्ग को भर्ती कराया गया था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। इसी के साथ ही जिले में अब तक कोरोना से 233 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य दोबारा संक्रमित

मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य डा. सीपी भैसोड़ा की पत्नी भी संक्रमित पाई गई हैं, जिसके चलते एहतियात के तौर पर प्राचार्य का भी सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया था। रविवार को डा. भैसोड़ा की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। वे दूसरी बार संक्रमित हुए हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img