03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा विधायक ठुकराल पर फेंके संतरे, झंडे कुचले, फाड़ दी फ्लैक्सी

Spread the love
  • गदरपुर में शिक्षा मंत्री पर फेंकी चूड़ियां, काशीपुर में मेयर की गाड़ी का शीशा तोड़ा
  • भारी पड़े किसान और उनके समर्थक, भाजपा की रैली पड़ी फीकी
  • किसान बिल को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में भाजपा की किसान रैली पर किसानों का विरोध भारी पड़ गया। गांधी पार्क के सामने से रैली निकाल रहे शहर विधायक राजकुमार ठुकराल पर न सिर्फ संतरे फेंके गए बल्कि भाजपा के झंडे को पैरों से रौंदने के साथ ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के स्वागत को लगाई गई फ्लेक्सी भी फाड़ दी गई। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वही गदरपुर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के काफिले पर कांग्रेसियों ने चूड़ियां फेंक कर विरोध जताया। काशीपुर में मेयर उषा चौधरी की गाड़ी के न केवल शीशे तोड़े गए बल्कि ट्रैक्टर चालकों से मारपीट भी की गई। पुलिस ने जैसे- तैसे किसानों को काबू किया।

रुद्रपुर में गुरुवार को भाजपा की किसान रैली प्रस्तावित थी। इस रैली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को शामिल होना था। रैली को लेकर किसानों ने विरोध का ऐलान कर दिया था। उनके समर्थन में न सिर्फ कांग्रेस बल्कि अन्य राजनीतिक संगठन भी जुड़ गए। मोदी मैदान में भाजपा की किसान रैली का जमकर विरोध हुआ। गांधी पार्क में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और किसान बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। किसानों ने यहां धरना भी दिया और उनके समर्थन में आए विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने उनका मनोबल बढ़ाया। जहां एक और किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था तो वहीं मोदी मैदान में किसान बिल के समर्थन में भाजपा की रैली में कुमाऊं भर के भाजपा नेता किसानों को यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि बिल किसान विरोधी नहीं बल्कि किसानों के हित में है।

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना था कि विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। भाजपा की रैली में उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के सभी विधायकों के साथ ही जिला संगठनों ने भी भागीदारी की, वहीं गांधी पार्क में किसानों के समर्थन में कांग्रेस और आपके साथी कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की। किसानों के विरोध को देखते हुए भाजपा ने रुद्रपुर शहर में निकाले जाने वाली रैली रद्द कर दी।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img