Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेश-प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को जमीन खिसकती दिख रहीः बेहड़

देश-प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को जमीन खिसकती दिख रहीः बेहड़

  • प्रेस को जारी बयान में बोले पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, रुद्रपुर रैली नाकाम रहने का किया दावा

एफएनएन, रुद्रपुरः पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकराज बेहड़ ने गुरुवार को कहा कि देश और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को अब अपनी जमीन खिसकती साफ दिखाई दे रही है। किसान भगवां पार्टी से दूर होता जा रहा है, ऐसे में भाजपा नेता खिसियानी बिल्ली की तरह किसान आन्दोलन के खिलाफ रैली करके अपनी खिसियाहट ही मिटा रहे हैं।

गुरुवार को प्रेस को जारी बयान में श्री बेहड़ ने कहा कि आज रुद्रपुर में हुई भाजपा की कथित किसान रैली में सिर्फ भाजपाई ही शामिल हुए हैं, किसानों ने रैली से दूरी बनाए रखी है। भाजपा की यह रैली किसान रैली न होकर सरकारी रैली बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि गाँवों से किसानों ने नहीं आकर दोटूक संदेश दिया है कि वह किसान आन्दोलन के साथ हैं और केंद्र सरकार के काले कानूनों का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद उधम सिंह नगर में भाजपा के 8 विधायक और दो कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद किसानों को नहीं जुटा पाए। रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के नेताओं ने नैनीताल जनपद तक का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि जितने भाजपा नेता इन दोनों जनपदों में हैं और दर्जाधारी मंत्री हैं, उसके बाद भी रैली में किसानों को लाने में असफल साबित हुए।

श्री बेहड़ ने कहा कि किसानों का आन्दोलन मजबूती से चल रहा है। किसानों के खिलाफ भाजपा के जो मंसूबे हैं, वे कभी पूरे नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि देश भर का किसान अपनी लड़ाई जरुर जीतेगा। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में किसान विरोधी कानूनों को थोपने का खामियाजा भाजपा को भुगतना ही पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments