03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

CBSE Answer Sheet यशपाल आर्य का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- युवा आखिर किस पर भरोसा करे ?

एफएनएन, देहरादून : CBSE Answer Sheet देहरादून में एक छात्र द्वारा सीबीएसई की उत्तर पुस्तिका बदलने का आरोप लगाए जाने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्र का दावा है कि उसकी फिजिक्स की आंसर शीट बदली गई है और उसमें लिखी हैंडराइटिंग भी उसकी नहीं है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर पहले से ही विवाद जारी है। अब इस नए आरोप ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।

विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार और शिक्षा मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक, फिर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और अब सीबीएसई की उत्तर पुस्तिका बदलने जैसे आरोप बेहद गंभीर हैं।

यशपाल आर्य ने कहा, “देश का युवा आखिर किस पर भरोसा करे? लगातार परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।”

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। वहीं, मामले की जांच की मांग भी तेज हो गई है।

Hot this week

Kedarnath Dham के कपाट आज शीतकाल के लिए होंगे बंद, आखिरी संध्याकालीन आरती में दिखा दिव्य नजारा

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Dham विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम...

Rekha Arya केस में SIT की अगली कार्रवाई, वाइस सैंपल के लिए कोर्ट से मांगेगी अनुमति

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img