03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवानी की इंदिरा कॉलोनी में छापेमारी कर करीब 8 किलो 940 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 से 36 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

STF अधिकारियों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के एक मकान में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही टीम ने घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरे की अलमारी में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह खेप पंजाब से हरियाणा लाई गई थी। STF अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है कि सप्लाई चेन में कौन-कौन लोग शामिल हैं और ड्रग्स किन इलाकों में पहुंचाई जानी थी। जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल, कॉल रिकॉर्ड और संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं।

STF अधिकारी प्रितपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा में 8 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद होने का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले भी करीब 12 किलो हेरोइन की खेप पकड़ी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।

हरियाणा में बढ़ते नशा तस्करी के मामलों को देखते हुए STF और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img