03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dushyant Chautala पर रामकुमार गौतम का बड़ा हमला, बोले- ‘मुख्यमंत्री बना सकता था’

एफएनएन, करनाल : Dushyant Chautala करनाल में हरियाणा की राजनीति एक बार फिर बयानबाजी को लेकर गर्मा गई है। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कई पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला एक पढ़े-लिखे और काबिल नेता थे, लेकिन बाद में उन्होंने सही राजनीतिक दिशा छोड़ दी।

मीडिया से बातचीत में रामकुमार गौतम ने दावा किया कि नई पार्टी बनने के समय उन्होंने दुष्यंत चौटाला को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, “लोग मेरा मजाक उड़ाते थे, लेकिन मैंने तब भी कहा था कि मैं दुष्यंत को मुख्यमंत्री तक बना सकता हूं।”

भाजपा विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मजाक के दौरान उन्होंने कहा था कि वह दुष्यंत चौटाला को बड़ी कुर्सी पर बैठाने की सोच रहे थे, लेकिन वह “धन की बोरी में फंस गए।”

रामकुमार गौतम ने दुष्यंत चौटाला के राजनीतिक व्यवहार पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनकी बातें कभी-कभी बच्चों जैसी लगती थीं। उन्होंने कहा कि दुष्यंत बड़े-बड़े सपनों और दावों की बातें करते थे, लेकिन राजनीति में गंभीरता जरूरी होती है।

मंत्री पद को लेकर भी गौतम ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मंत्री बनाने की चर्चा थी, लेकिन हालात बदल गए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दुष्यंत चौटाला ने उनसे इस्तीफा देने की बात कही थी, जिस पर उन्होंने पलटकर जवाब दिया था।

जाट समाज को लेकर बोलते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि अब समाज पहले से अधिक जागरूक और शिक्षित हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब लोग भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि सोच-समझकर राजनीतिक फैसले लेते हैं।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img