03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुनस्यारी में दर्दनाक हादसा : टैक्सी खाई में गिरी, पूर्व सैनिक की मौत, 5 घायल

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Munsiyari Taxi Accident जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। क्वीटी से मुनस्यारी जा रही एक टैक्सी हरकोट बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक टैक्सी संख्या यूके 05-टीए 5586 सुबह यात्रियों को लेकर मुनस्यारी की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन हरकोट बैंड के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और टैक्सी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।

दुर्घटना में बला गांव निवासी 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा की मौके पर मौत हो गई। वह पूर्व सैनिक थे और कैंटीन से सामान लेने मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं प्रताप सिंह, हरीश सिंह, यमुना देवी, ममता और चालक चंचल सिंह कोरंगा घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरकोट बैंड पर न तो क्रश बैरियर लगाए गए थे और न ही मजबूत पैरापिट बनाए गए थे। यदि सुरक्षा इंतजाम होते तो वाहन खाई में गिरने से बच सकता था।

लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच लोगों ने प्रशासन और सड़क सुरक्षा समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संवेदनशील मोड़ों पर सुरक्षा इंतजाम न होने से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img