03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

Spread the love

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल आर एन रवि ने शुभेंदु को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. समारोह में हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देखरेख में शुक्रवार को कोलकाता में हुई बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुनाव गया था. बाद में अमित शाह ने मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु के नाम की घोषणा की.

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी का पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद है. एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए. पार्टी नेताओं का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व का आना पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार बनाने की अहमियत को दिखाता है.

पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. राज्यपाल आर एन रवि ने शुभेंदु को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद माखनलाल सरकार का आशीर्वाद लिया

पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार को बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया.

1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था, जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे. 98 साल की उम्र में, माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के लोगों में से एक हैं.

पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित

पीएम मोदी के साथ शुभेंदु अधिकारी बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सजे मंच पर पहुंचे. दोनों नेताओं ने रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद पीएम मोदी ने समारोह में शामिल होने आए नेताओं से मुलाकात की.

शुभेंदु अधिकारी के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुले वाहन में सवार होकर ब्रिगेड परेड ग्राउंड के अंदर पहुंचे, उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे शुभेंदु अधिकारी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी थे. पीएम मोदी ने दोनों हाथ हिलाकर शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नेताओं और बीजेपी समर्थकों का अभिवादन किया.

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img