03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बुधवार को पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं। आज वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा करेंगी।

अपने दौरे के दौरान कुमारी शैलजा ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी समेत कई क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। वह केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना भी करेंगी।

कार्यक्रम के अनुसार, शैलजा आज ऋषिकेश में रहेंगी और इसके बाद श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वह सोनप्रयाग रवाना होंगी।

आठ मई को वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करेंगी। इसके बाद अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद वह बदरीनाथ धाम जाएंगी।

10 मई को बदरीनाथ में दर्शन के बाद जोशीमठ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं दौरे के अंतिम दिन 11 मई को चंबा (टिहरी) में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक कर संगठनात्मक फीडबैक लेंगी और फिर दिल्ली रवाना होंगी।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

कुमारी शैलजा ने मीडिया से बातचीत में केरल और तमिलनाडु की राजनीति पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस और यूडीएफ को बहुमत मिलने का भरोसा है और पार्टी वहां जनता के हित में काम करने वाली सरकार बनाएगी। वहीं तमिलनाडु में नए नेतृत्व को कांग्रेस का समर्थन जारी रहेगा।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img