03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र से पहले विधानसभा परिसर के बाहर अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। वीरेन्द्र जाती ने किसानों के बकाये भुगतान को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया।

झबरेड़ा से विधायक जाती गन्ने से लदी ट्रॉली लेकर उत्तराखंड विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचे और ट्रॉली को वहीं पलट दिया। कुछ ही मिनटों में सड़क पर गन्ना फैल गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और रास्ता साफ कराया। हालांकि इस घटना ने सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया।

इस दौरान अंदर महिला आरक्षण और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा चल रही थी, जबकि बाहर किसानों की समस्याएं सुर्खियों में आ गईं।

विधायक वीरेन्द्र जाती ने साफ किया कि उनका मकसद सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देना नहीं था, बल्कि किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का करीब 110 करोड़ रुपये बकाया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, जबकि सत्तापक्ष ने इस तरह के विरोध के तरीके पर सवाल उठाए।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img