एफएनएन, राघव चड्ढा: देश की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा समेत कई बागी सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर BJP नेता नितिन नवीन ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से पार्टी के अंदर चल रही नाराजगी के बाद इन नेताओं ने यह बड़ा फैसला लिया। राघव चड्ढा और अन्य सांसदों ने कहा कि वे देश के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर BJP में शामिल हुए हैं।
इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी में सभी का स्वागत है और जो भी नेता राष्ट्रहित में काम करना चाहते हैं, उनके लिए BJP के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम से आने वाले चुनावों में बड़ा असर पड़ सकता है। वहीं विपक्ष ने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया है।
फिलहाल इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।





