Saturday, April 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्के झटकों से सहमे लोग, उत्तरकाशी तक महसूस हुआ भूकंप का असर

हल्के झटकों से सहमे लोग, उत्तरकाशी तक महसूस हुआ भूकंप का असर

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : शनिवार सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग में सुबह 5:02 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.06 मापी गई। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में और जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

वहीं, उत्तरकाशी में भी सुबह 5:13 बजे हल्के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के कारण लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी में महसूस किए गए झटकों का केंद्र भी रुद्रप्रयाग क्षेत्र ही रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं से भी किसी नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जो बाद में सामान्य हो गया।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां हल्के झटकों पर भी लोग सतर्क हो जाते हैं।


क्यों आता है भूकंप?
विशेषज्ञों के अनुसार, पृथ्वी कई टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है, जो लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या दबाव बनता है, तो ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, जिससे भूकंप आता है।


भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है?
भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। यह पैमाना भूकंप के दौरान निकलने वाली ऊर्जा को दर्शाता है। भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) वह स्थान होता है जहां से कंपन की शुरुआत होती है और वहीं इसका प्रभाव सबसे अधिक होता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments