03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल का निधन, पंचतत्व में विलीन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुवार रात दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही रुद्रपुर से उत्तराखंड पत्रकार यूनियन से पत्रकारों का एक दल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पहुंचा, जहां उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान न्यूज़ प्रिन्ट के संपादक राजकुमार फुटेला, कंचन वर्मा, पूरन रावत और रूपेश कुमार ने भास्कर पोखरियाल के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सक्रिय पत्रकारिता करते हुए भास्कर पोखरियाल ने कई युवाओं को मार्गदर्शन दिया और उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साथ ही यह भी कहा कि दुखद है कि जीवन के अंतिम समय में उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। बृजघाट पर गुरविंदर सिंह गिल, शिवम शर्मा, बबलू पाल और सुरेंद्र शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर रुद्रपुर में भी जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, संदीप राव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, परमपाल सुखीजा,अनिल चौहान, दीप बेलवाल, मुकेश गुप्ता, प्रमोद ढींगरा, जगदीश चंद्र, सुनील राणा, तापस कुमार,अमन कुमार, नरेंद्र राठौर, ललित पांडे सहित अन्य लोगों ने भास्कर पोखरियाल के निधन को समाज और पत्रकारिता के लिए बड़ी क्षति बताया।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img