03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विवादित छवि के बीच Urmila Sanawar पर फिर शिकंजा, दून में प्राथमिकी दर्ज

एफएनएन, देहरादून : सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहने वाली उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आ गई हैं। इस बार देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सहारनपुर के गोविंद नगर की रहने वाली उर्मिला सनावर ने अपनी फेसबुक और इंस्टा आईडी के जरिए उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालीं।

अज्ञात लोगों से लगातार कॉल और धमकियां मिलने लगीं
शिकायत के अनुसार, उर्मिला सनावर ने न केवल आरती गौड़ की सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, बल्कि लोगों को उनके खिलाफ उकसाने का भी प्रयास किया। आरती ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि सनावर ने फेसबुक पर उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उन्हें अज्ञात लोगों से लगातार कॉल और धमकियां मिलने लगीं।

आरती ने पुलिस को बताया कि इस पूरे घटनाक्रम से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

उर्मिला से जुड़े विवाद

ऑडियो बम विवाद : उर्मिला सनावर ने दावा किया था कि उनके पास अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और ऑडियो क्लिप्स हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ रिकॉर्डिंग्स वायरल की थीं, जिन्हें ऑडियो बम कहा था। इन क्लिप्स के आधार पर उन्होंने भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ संबंध : उर्मिला का सबसे बड़ा विवाद भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ रहा है। उर्मिला ने दावा किया था कि वह सुरेश राठौर की पत्नी हैं और उन्होंने काठमांडू में शादी की थी। बाद में, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश राठौर की बेटी ने उर्मिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फिरौती का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

जान का खतरा और लापता होना : जनवरी 2026 की शुरुआत में उर्मिला सनावर ने एक वीडियो जारी कर रोते हुए बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। इसके बाद वह करीब नौ दिनों तक लापता रहीं और पुलिस की पकड़ से बाहर रहीं। उत्तराखंड पुलिस ने उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया था।

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img