03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संपत्ति के लालच में खून: बहन और प्रेमी ने मिलकर रची खौफनाक साजिश

Spread the love

एफएनएन, मेरठ : दौराला में देशी शराब पीने से 3 किसानों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. तीनों की मौत का कारण शराब नहीं बल्कि कुछ और ही है. पुलिस ने जांच में इन मौतों का भयावह सच खोला है. अंकित की बहन अलका ने प्रेमी के साथ मिलकर तीनों की मौत की कहानी लिखी थी. देशी शराब के टेट्रापैक में अलका ने जहर मिलाया था. बहन का आरोप है कि अंकित उसके ऊपर बुरी नजर रखता था. अंकित के नाम हाईवे पर 8 करोड़ रुपये कीमत की जमीन है. प्रेमी के साथ मिलकर अलका भाई की जमीन लेना चाहती थी. पुलिस की पूछताछ में अलका ने अपना जुर्म कबूला.

बता दें कि शनिवार को दौराला के रहने वाले 3 दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की. शराब पीने के बाद तीनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए बेहोशी हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान बाबूराम प्रजापति (50), अंकित (40) और जितेंद्र (45) के रूप में हुई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और क्षेत्र के विधायक ने मृतकों से मुलाकात कर कार्रवाई के साथ हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. वहीं मामले को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img