03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

2286 लड़कियों की फोटो का दुरुपयोग, मैरिज ब्यूरो के नाम पर बड़ा फ्रॉड उजागर

Spread the love

एफएनएन, राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ हुआ है। लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का संचालन कर आरोपी युवतियों की फर्जी फोटो डाउनलोड कर उनकी फर्जी आईडी बनाते थे। इसे युवकों को भेज इनसे मीटिंग फिक्स करवाने और शादी लगाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे। एसपी अंकिता शर्मा को इसकी एक गुमनाम शिकायत मिली थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया और जांच के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जब छापा मारा तो मोबाइल में 2286 युवतियों की फोटो इंटरनेट, सोशल मीडिया से डाउनलोड मिली, जिन्हें फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को भेजा जाता था। पुलिस ने इस मामले में फर्जी मैरिज ब्यूरो का संचालन करने वाली एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

कुछ लोग प्यार और रिश्तों के नाम पर युवकों और उनके परिवार की मेहनत की कमाई हड़प रहे थे। इसकी एक गुमनाम शिकायत एसपी अंकिता शर्मा को मिली थी। इस पर उनके निर्देश के बाद जांच हुई और बसंतपुर थाना पुलिस ने लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो की संचालिका नेहा पाठक (23) और धर्मेन्द्र मानिकपुरी (32) को गिरफ्तार कर फर्जी खेल को बेनकाब किया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने युवतियों के फोटो सोशल मीडिया और इंटरनेट से डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाई और व्हाट्सएप के माध्यम से युवकों को भेजी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर 30–40 हजार रुपये तक की ठगी की। पिछले एक साल के बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि कुल 37 लाख 69 हजार का लेन-देन हुआ है।

मोबाइल की जांच में मिले 2286 युवतियों के फोटो

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जांच के लिए एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ( आईपीएस) की टीम बनाई। दोनों अधिकारियों ने एसपी के निर्देश पर जांच शुरू की। जांच में शिकायत की पुष्टि हुई और अधिकारियों को ठगी के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य मिले, जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू और उनकी टीम ने मैरिज ब्यूरो में छापा मारा। उन्हें मौके से 07 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल और 09 रजिस्टर/कॉपी जब्त किए। मोबाइल की जांच में 2286 युवतियों के फोटो पाए गए, जिनसे फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को भेजा जाता था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। वहीं अन्य संदिग्धों की तलाश भी पुलिस कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

नेहा पाठक, पिता शंकरनाथ पाठक, लेबर कॉलोनी, वार्ड नं. 17, थाना सिटी कोतवाली, राजनांदगांव।
धर्मेन्द्र मानिकपुरी, पिता स्व. कमल दास, ग्राम जंगलपुर, कबीरधाम, हाल मुकाम – रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, थाना बसंतपुर।

पुलिस की अपील

राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो या व्हाट्सएप के माध्यम से मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर बिना सत्यापन के कभी पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img