03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का शुभारंभ, सीएम ने बनाई सेल रोटी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून परेड ग्राउंड में आज उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम धामी कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद यहां आयोजित स्टॉल पर पहुंचे।

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ आज सोमवार को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किया। इस दौरान परेड ग्राउंड में लगे स्टालों का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम ने यहां पर सेल रोटी बनाई। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में प्रसारण भी किया जाएगा।

भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर सीएम धामी शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, मेयर सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे।

देवभूमि का चार साल में चौगुना विकास, फिर कमल खिलने की गारंटी : भट्टभाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पहली बार हुए कार्यों की ही बात करें तो हम यूसीसी लाने वाले पहला राज्य बने, सर्वाधिक कठोर नकल निरोधक कानून हम लाए, इसी तरह कठोरतम धर्मांतरण कानून लाया गया। राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि, जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए, बिजली उत्पादन में तीन गुना वृद्धि हुई।

देश, प्रदेश का भविष्य, युवा पीढ़ी के लिए भी ऐतिहासिक कार्य सरकार ने किए हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां को छुआ है। प्रदेश की जनता, सरकार के विकास और कल्याण के कामों से संतुष्ट है। जनता की यही संतुष्टि वर्तमान सरकार के शेष एक वर्ष में अधिक कर्मठता और क्षमता से काम करने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि आज की परिस्थिति में पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव हम जीतने जा रहे हैं। आने वाले एक वर्ष का काम, इसमें बोनस साबित होगा और हमारी जीत को प्रचंड बनाने में मददगार होगा।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img