03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक, दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध

एफएनएन, कालाढूंगी : ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर नैनीताल शहर में पार्किंग की सीमित व्यवस्था के कारण दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी से सीधे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए पुलिस ने दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी में रोक दिया। वाहनों को वाया हल्द्वानी से भेजा जा रहा है।

सीओ सुमित पांडे के अनुसार, नैनीताल शहर में पार्किंग की सीमित व्यवस्था के कारण दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी से सीधे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इन्हें हल्द्वानी मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

इस व्यवस्था के चलते नैनीताल तिराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए जाम खुलवाया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img