03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

डोईवाला चीनी मिल में दर्दनाक हादसा: एक मजदूर की मौत, दो घायल

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : उत्तराखंड के ऋषिकेश में डोईवाला चीनी मिल में सफाई कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। शनिवार को घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद मिल बंद हो चुकी थी। इसके बाद मिल परिसर में ठेकेदार अशोक के माध्यम से मजदूरों से मशीनों की सफाई और रखरखाव का कार्य कराया जा रहा था। हादसे के समय मजदूर मशीनों के भीतर जमी हुई चीनी को खुरचकर बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक हादसा हो गया, जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए। हालांकि घटना किस कारण हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

घटना के बाद मिल प्रशासन द्वारा घायल मजदूरों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान जगमोहन (28 वर्ष) पुत्र रामकुमार निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) ने दम तोड़ दिया।

वहीं, अरुण (23 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश के पैर में गंभीर चोट आई है, जहां डॉक्टरों ने टांके लगाए हैं। तीसरे मजदूर घनश्याम निवासी हरदोई को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के शव का हिमालयन हॉस्पिटल में पोस्टमाटर्म कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img