एफएनएन, चमोली : मंगलवार को बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसे लेकर अब सीएम धामी का बयान सामने आया।
बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने फैसला लिया है कि अब बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत बीकेटीसी के अधीन 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसको लेकर अब सीएम धामी का बयान सामने आया है।
मांस-मदीरा पर लगे प्रतिबंध- आशा नौटियाल
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। पिछले साल मैंने कहा था कि केदारनाथ इलाके में शराब और मांस के इस्तेमाल पर बैन लगना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं उन पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए।






