03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूट्यूबर अनुराग डोभाल का इमोशनल ब्रेकडाउन? लाइव स्ट्रीम में कार एक्सीडेंट का वीडियो वायरल

एफएनएन, नई दिल्ली/गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अनुराग डोभाल ने अपनी जान देने का प्रयास किया है. अनुराग अपनी फॉर्च्यूनर चला रहे हैं और अचानक से फॉर्च्यूनर को 200 की स्पीड पर डिवाइडर की तरफ मोड़ देते हैं. इसके बाद गाड़ी का गंभीर रूप से एक्सीडेंट हो जाता है. जिसमें अनुराग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पुलिस द्वारा अनुराग को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की तरफ आने वाली लाइन पर ये घटना को अंजाम दिया गया है. हादसा गाजियाबाद की मसूरी थाना क्षेत्र में हुआ.

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले इंस्टाग्राम पर अनुराग ने लाइव किया था और अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बताया था. अनुराग लाइव वीडियो में कह रहे हैं, “अगले जन्म आओ मम्मी तो प्यार दे देना बस. प्यार दे देना बाबू, बहुत जरूरत थी प्यार की. बहुत हिम्मत थी लेकिन अब लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं.” वीडियो में अनुराग चिल्लाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. गाड़ी 200 की स्पीड पर दौड़ रही है. जिसमें अनुराग कह रहे हैं, “फाइनल ड्राइव”. गाड़ी में म्यूजिक भी चल रहा है. वीडियो में अनुराग पहले ट्रैफिक को पार करते हैं और जब सड़क पर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक कम हो जाता है तो तो अचानक चिल्लाते हैं और गाड़ी का स्टेरिंग राइट साइड में मोड देते हैं. जिस गाड़ी डिवाइडर में टकरा जाती है.

कौन है अनुराग डोभाल

अनुराग के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कुल मिलाकर 15 मिलियन से अधिक followers हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर uk07 राइडर के नाम से जाना जाता है. इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के दौरान कई फॉलोअर्स ने अनुराग को कमेंट कर समझने का भी प्रयास किया. बता दे कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बताया था. उत्तराखंड के रहने वाले अनुराग काफी समय से गंभीर मानसिक स्थिति से गुजर रहे थे. फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे की कर्म का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img