03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सलमान खान पिता सलीम खान की बिगड़ी तबियत के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे, फैन्स में चिंता की लहर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे हैं. ऐसे में फैंस भी इस बात को लेकर चिंता में हैं कि आखिर आचनक से सलीम खान को हे क्या गया है.

चिंतित दिखे सलमान

पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे चुके हैं. हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सलमान खान का चेहरा किस तरह उतरा हुआ है और वो काफी चिंता में भी दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान के चारोंओर भारी सुरक्षा भी देखने को मिली है, उनको काले रंग की टी-शर्ट और पैंट में देखा जा सकता है.

जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखीं कई सुपरहिट फिल्में

सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के उन दिग्गज लेखकों में होती है, जो कि अपने लेखन से ही लोगों का जीवन बदलने का दम रखते हैं. जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई कल्ट फिल्में दी हैं। इनमें ‘शोले’ से लेकर ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. वैसे सलीम खान ने बौतर एक्टर भी कुछ फिल्मों में काम किया है.

हेलन से की दूसरी शादी, अर्पिता खान को लिया गोद

सलमान खान के अलावा सलीम खान के तीन और बच्चे भी हैं इनमें अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलीम खान ने पहली शादी सलमा खान से की थी. इसके बाद उनसे तलाक लेने के बाद उन्होंने वेटरन एक्ट्रेस हेलन से दूसरी शादी की थी. उन्होंने साल 1981 में हेलन से शादी की थी. पहले उनकी दूसरी शादी से उनका परिवार नाराज था, हालांकि बाद में हालात सुधर गए और आज के समय में अब सभी लोग एकसाथ एक ही घर में रहते हैं.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img