03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कांड का खुलासा: शूटर समेत चार दबोचे, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मुंबई: मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर शूटर और उसके 3 साथियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा पुलिस की एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया. इस दौरान 4 आरोपियों को पकड़ा गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव (निवासी बहाबीजौली, जिला आगरा), दीपक (निवासी सेक्टर-45 सादरपुर, नोएडा), सनी (निवासी बहाबीजौली, आगरा) और सोनू (निवासी बहाबीजौली, आगरा) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर है, जबकि बाकी उसके मददगार बताए जा रहे हैं.

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, पहले 5 पर लगा मकोका

इस मामले में इससे पहले पुलिस ने 5 आरोपियों को पुणे और आसपास के इलाकों से गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों के नाम आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फसले उर्फ बाबू (हथियार सप्लायर) हैं.

पुलिस ने इन पांचों आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत कड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध से जुड़े पहलुओं को देखते हुए यह धाराएं लगाई गईं.

मास्टरमाइंड अब भी फरार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड शुभम लोणकर बताया जा रहा है, जो अभी फरार है. जांच में सामने आया है कि उसका संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ा हो सकता है. हालांकि पुलिस इस एंगल की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

घटना के बाद शूटर हो गया था फरार

बताया गया कि 1 फरवरी की तड़के रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर मौके से फरार हो गया था. घटना के बाद मुंबई पुलिस को विले पार्ले पश्चिम स्थित एक होटल के पास से एक लावारिस स्कूटर मिला था, जो शेट्टी टॉवर से करीब दो किलोमीटर दूर खड़ा था. शुरुआती जांच में सामने आया कि स्कूटर से भौतिक सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी.

सेकेंड हैंड स्कूटर से खुला राज

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट, डीएनए सैंपल और अन्य अहम सबूत जुटाए थे. जांच के दौरान पता चला कि सेकेंड हैंड होंडा डियो स्कूटर पुणे के कर्वे नगर निवासी अमन मरोटे से खरीदा गया था.

यह स्कूटर 19 वर्षीय आदित्य गायकी ने खरीदा था, जो पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल है. जानकारी के मुताबिक, जनवरी के मध्य में करीब 30 हजार रुपये में यह खरीदारी की गई थी.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि यह खरीद समर्थ पोमाजी के निर्देश पर की गई थी और इसके लिए पैसे शुभम लोणकर के कहने पर स्वप्निल साकट ने उपलब्ध कराए थे. फिलहाल पुलिस इस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में लगी है. रोहित शेट्टी के घर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार मास्टरमाइंड को भी पकड़ लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img