03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार बनी आफत? हाईवे से नदी में गिरा वाहन

एफएनएन, टिहरी : ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां तीनधारा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. वाहन में 3 लोग सवार बताए जा रहे हैं. फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है. साथ ही वाहन चालक और सवारों की जानकारी जुटाई जा रही है.

तीनधारा क्षेत्र में पिकअप वाहन नदी में गिरा: दरअसल, टिहरा जिला कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ यानी राज्य आपदा मोचन बल को सड़क हादसे की सूचना मिली. जिसमें बताया गया कि तीनधारा क्षेत्र में सैनिक होटल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 3 लोग सवार थे, जो लापता चल रहे हैं.

घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम: वहीं, सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पहुंचने पर रेस्क्यू टीम ने देखा कि वाहन नदी में गिर चुका है, लेकिन दिखाई नहीं दे रहा. इसके साथ ही ढालवाला पोस्ट से एसआई दीपक जोशी के नेतृत्व में भी टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

राफ्ट एवं डीप डाइविंग के जरिए सर्च ऑपरेशन जारी: फिलहाल, घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राफ्ट और डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च ऑपरेशन चला रही है. हालांकि, वाहन में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वास्तव में तीन लोग थे या इससे ज्यादा. साथ ही इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई कि कौन और कहां के लोग थे?

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img