03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बाइक सवार कमल की गड्ढे में गिरकर मौत, रातभर तलाश करता रहा परिवार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली में जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे ने एक और जान ले ली। देर रात ऑफिस से लौट रहे बाइक सवार कमल की गिरकर मौत हो गई। परिवार रातभर तलाश करता रहा।

दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार कमल की मौत हो गई। युवक देर रात ऑफिस से घर लौट रहा था। परिवार पूरी रात थानों के चक्कर लगाता रहा। परिवार ने जल बोर्ड की लापरवाही की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने नोएडा में युवराज के साथ हुई घटना को याद दिला दिया।

दिल्ली में एक बार फिर लापरवाही ने जान ले ली। नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में वैसा ही दर्दनाक हादसा शुक्रवार की सुबह सामने आ गया।
रात का समय था, कमल बाइक से घर लौट रहा था। रास्ता सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे ने उसकी जिंदगी छीन ली। जल बोर्ड से जुड़े इस गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई। यह घटना सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की गंभीर लापरवाही की तरफ इशारा कर रही है।
परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। यह घटना सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं है। यह शहरी अव्यवस्था की तस्वीर भी है। कमल देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार परेशान हो गया। परिजन उसे तलाशते रहे। कई थानों के चक्कर लगाए, लेकिन किसी को उसकी जानकारी नहीं मिली।

सुबह पुलिस का फोन आया तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक गड्ढे में अपनी बाइक के साथ मृत मिला। परिवार जल बोर्ड की लापरवाही पर सवाल उठा रहा है।  साथ ही हत्या की आशंका भी जता रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

आप नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप
वहीं इस मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर लिखा कि ‘सड़क में गहरे गड्ढे में एक मासूम बाइक सवार गिर कर फँस गया, रात भर पड़ा रहा और मर गया। नोएडा की घटना से दिल्ली की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा। बस रोज़ झूठ बोला जाता है।’

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dhamtari में बंद फल दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img